गया, फरवरी 16 -- मुख्यमंत्री सुरक्षित सुशासित शहर परियोजना के तहत गया जी शहर अब अत्याधुनिक निगरानी तंत्र से लैस होगा। सोमवार को डीएम शशांक शुभांकर ने समीक्षा बैठक में शहरी क्षेत्र के 75 संवेदनशील व प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी सर्विलांस और ट्रैफिक सिस्टम इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने की स्वीकृति दी है। शहर के विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील इलाकों में 294 पोल लगाए जाएंगे, जिन पर 668 हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त ने बताया कि काशीनाथ मोड़, कचहरी, डीएम गोलंबर, पीर मंसूर चौक, टावर चौक, स्टेशन रोड, सिक्स लेन फल्गु पुल, विष्णुपद मंदिर, मेडिकल कॉलेज गेट, बुनियादगंज बाइपास, नवादा बस स्टैंड और खिजरसराय मोड़ समेत कई भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता में रखा गया है। नगर निगम कार्यालय में होगा कंट्रोल रूम ट्रैफिक और सीसीटीवी कैमरों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.