गया, मई 19 -- जिले में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं हुईं। इसमें एक युवक को गोली लगी और एक पार्षद घायल हो गया। पहली घटना चंदौती थाना क्षेत्र के कंडी नवादा मोहल्ले की है। वहां भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान अचानक फायरिंग हो गई। गोलीबारी में एक युवक आकाश दीप को गोली लगी, जबकि इसके पिता दिनेश यादव भी झगड़े में घायल हो गए। दोनों घायलों को एपी कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। दूसरी घटना शहर के वार्ड नंबर 10 की है, जहां स्थानीय पार्षद गोपाल पासवान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली पार्षद के शरीर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। घटनाओं की सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.