गया, फरवरी 6 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि गया जिला में कृषि के क्षेत्र में विकास की बहुत अधिक संभावना है। टिकारी के पंचानपुर स्थित बिहार सेंट्रल विश्वविद्यालय में कृषि संकाय के माध्यम से कृषि में स्नातक की पढ़ाई करायी जा रही है। लेकिन, मगध क्षेत्र के विद्यार्थियों को कृषि स्नातक की पढ़ाई के लिए एक अलग से कृषि महाविद्यालय की स्थापना किया जाना आवश्यक है। इसके लिए स्थान का चयन कर प्रस्ताव तुरंत उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। उन्होंने बताया कि मायापुर, टनकुप्पा में बिहार सेन्टर ऑफ एक्सीलेन्स ऑफ मिलेट्स वैल्यू चैन की स्थापना की गई है और जिला के किसान मोटे अनाज की खेती की ओर कदम बढ़ाये हैं। लेकिन, अभी भी मिलेट्स प्रोसेसिंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण तेजी से बढ़ने में कठिनाई हो रही है। इसके लिए जिले के सभी अनुमंडल में मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.