हिन्दुस्तान संवाददाता, मई 25 -- गया जी से होकर डुमरिया से पटना के लिए बस सेवा शुरू हो रही है। बस का सफल संचालन के लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के माध्यम से तैयारी पूरी कर ली गई है। साथ ही टाइम टेबल का भी निर्धारण किया गया। सोमवार से बस का परिचालन शुरू करने की तैयारी है। बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित गया जी जिले के डुमरिया प्रखंड से गया के बीच स्टेट हाइवे 69 और गया से पटना के बीच फोरलेन सड़क की सुविधा से आवागमन की सहूलियत बढ़ी है। डुमरिया से पटना के लिए सीधी बस सुविधा शुरू होने से डुमरिया के लोगों सहित सीमावर्ती झारखंड के लोगो को पटना आने-जाने में काफी सहूलियत होगी। करीब साढ़े पांच घण्टे में डुमरिया से पटना की दूरी तय की जाएगी। पूर्व में सीधी बस की सुविधा नहीं रहने से लोगो को पटना आने-जाने में काफी परेशान होना पड़ता था। डुमरिया से किसी प्रकार ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.