गया, दिसम्बर 13 -- गया जी जदयू बनाएगा दो नए लाख सदस्य, अभियान शुरू गया जी, प्रधान संवाददाता गया जी जदयू की जिला इकाई ने पार्टी का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया है। जिलाध्यक्ष द्वारिका प्रसाद ने कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में बताया कि दो लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए यह अभियान अहम है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा से इसमें जुटना है। जदयू जिला प्रवक्ता कुमार गौरव उर्फ गौरव सिन्हा ने कहा कि सदस्यता अभियान के माध्यम से आम जनता को पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और सरकार की उपलब्धियों से जोड़ने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं, जिसे जन-जन तक पहुंचाना जदयू कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी ...