गया, जून 19 -- गया जी जंक्शन का विश्व स्तरीय स्वरूप के तहत बनाये जा रहे भव्य स्टेशन भवन का निर्माण कार्यों का निरीक्षण गुरुवार को रेल कंट्रक्शन विभाग के चीफ इंजीनियर आरएन झा ने किया। साथ ही निर्माण कार्य के प्रगति का जायजा लिया। गुरुवार को पटना से गया जी जंक्शन पहुंचे और स्टेशन भवन निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। बताया गया कि मूसलाधार वर्षा के बीच भी चीफ इंजीनियर निर्माण कार्यों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने करीब चार घंटे तक सभी निर्माण स्थलों पर जाकर कार्यों का निरीक्षण करते हुए निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान रेल निर्माण विभाग के अधिकारी सहित रेल कंट्रक्शन कंपनी के अधिकारी व प्रबंधकों को वार्ता कर कई दिशा निर्देश दिया। साथ ही कहा कि निर्माण कार्य को हर हाल में पूर्ण गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा किया जाए। निरीक्षण के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.