गया, जुलाई 11 -- गया जंक्शन से होकर वाराणसी से मधुपुर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन 14 जुलाई से 4 अगस्त तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। वाराणसी से खुलकर गया, किऊल के रास्ते मधुपुर तक यह ट्रेन जाएगी। रेल सूत्रों ने बताया कि 03157 मधुपुर-वाराणसी श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:10 बजे मधुपुर से प्रस्थान कर शाम 5:45 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी। साथ ही रात 11: 30 बजे वाराणसी पहुंचेगी। इसी तरह 03158 वाराणसी-मधुपुर स्पेशल ट्रेन बनारस से रात 01:50 बजे चलकर सुबह 07:05 बजे गया जंक्शन पहुंचेगी और नवादा, किऊल, जसीडीह होते हुए 2:30 बजे मधुपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव वाराणसी से चलने के बाद डीडीयू, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी, ए एन रोड, गया, तिलैया, नवादा, शेखपुरा, किऊल , जमुई,झाझा, सिमुलतला और जसीडीह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.