गया, फरवरी 1 -- गया जंक्शन पर आरपीएफ की टीम ने रविवार को ऑपरेशन सतर्क के तहत चलाये गए अभियान के दौरान अंग्रेजी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार रोशन कुमार, पिता विनोद यादव, खर्रा गांव लखीसराय का रहने वाला है। उसके दो बैग से 36 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की गई। युवक ने बताया कि चंडीगढ़ से खरीदकर बिहार में अधीक कीमत पर बेचने के लिए शराब लायी है। जीआरपी थाने में मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के बाद युवक को जेल भेजा दिया गया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने बताया 36 बोतल में करीब 24 लीटर अंग्रेजी शराब है। उसकी कीमत करीब 12 हजार 180 रुपये है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.