गया, जनवरी 9 -- गया जंक्शन से होकर जा रही 13152 जम्मुतवी-कोलकाता एक्सप्रेस पर युवक ने पत्थरबाजी की। पत्थर फेंकने वाला युवक मो. आरिफ उर्फ अमन को आरपीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया जेल भेज दिया। रेल सूत्र ने बताया कि गया जंक्शन यार्ड से गुरुवार को जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस जब पास कर रही थी तो इस समय एक युवक दूसरे रेल ट्रैक पर खड़ा होकर ट्रेन पर पत्थरबाजी करने लगा। ट्रेन में सफर कर रहे किसी यात्री ने मौके पर युवक का पत्थर फेंकते हुए वीडियो बना लिया। ट्रेन के एस्कॉर्ट दल इंचार्ज आरपीएफ के बृज भूषण मिश्रा ने यह वीडियो गया आरपीएफ पोस्ट को भेजते हुए इसकी लिखी शिकायत की। शिकायत पर आरपीएफ पोस्ट में मामला दर्ज किया गया। इस घटना को पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार ने काफी गंभीरता से लिया और पत्थरबाज को तत्का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.