गया, जनवरी 27 -- पुनर्विकास योजना से गया स्टेशन को आधुनिक बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्लेटफार्म दो और तीन पर मंगलवार से पुनर्निर्माण का काम शुरू किया गया है। इसके लिए 45 दिनों का मेगा ब्लॉक लिया गया है। दोनों प्लेटफॉर्मों पर से यात्री शेड, खानपान स्टालों, वाटर वेंडिंग मशीन को हटाया जा रहा है। प्लेटफार्म के ऊपरी भाग को भी तोड़ा जा रहा है। दोनों प्लेटफार्मों की ऊंचाई व लंबाई बढ़ाने और नए एयर कॉनकोर्स के लिए पिलर खड़े करने, अत्याधुनिक यात्री शेड, बैठने की सीट आदि का निर्माण व रेल यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर उत्तम सुविधा उपलब्ध कराने के विभिन्न निर्माण कार्य होंगे। मेगा ब्लॉक के बावजूद इन दोनों प्लेटफार्म से यात्री सुविधा को लेकर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों का फिलहाल परिचालन जारी है। रेल कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेज...