गया, मार्च 31 -- गया जंक्शन पर एक पखवाड़े से बंद किये गए मुख्य वैकल्पिक रास्ते को खोलने लिए दैनिक रेल यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी से मांग उठाया है। रास्ते को बंद किये जाने के कारण आवागमन में यात्रियों व तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही है। हावड़ा इंड ओवर ब्रिज के रास्ते बड़ी संख्या में यात्रियों के आगमन होता है। यात्रियों और तीर्थयात्रियों की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य को लेकर पिछले साल पितृपक्ष मेला के दौरान डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने अपने निरीक्षण के क्रम में जरूरत को ध्यान में रखते हुए इस ने मुख्य वैकल्पिक रास्ता को खुलवाया था। पुराने स्टेशन भवन के समय इस स्थान पर मुख्य प्रवेश व निकास द्वार था। विश्व स्तरीय गया जंक्शन का स्वरूप प्रदान कराने को लेकर पुराने सभी स्टेशन भवन को तोड़ दिया गया तथा नए निर्माण कार्य जारी है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.