गया, नवम्बर 30 -- गया जंक्शन के पिलग्रिम प्लेटफॉर्म साइड में भव्य वाहन पार्किंग का निर्माण किया जाना है। वाहन पार्किंग स्थल पर पहुंचने के लिए स्टेशन परिसर में टू लेन सड़क की भी सुविधा दी जाएगी। निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू की गई है। इस पार्किंग में रेल यात्रियों, तीर्थयात्रियों व पर्यटन वाहनों के ठहराव की व्यवस्था दी जाएगी। बड़े भूभाग में एक से चार ब्लॉक के वाहन पार्किंग का निर्माण होगा। बैरागी डाक स्थान पर भी पार्किंग द्वार बनाया जाएगा। गया जंक्शन का विश्व स्तरीय स्टेशन निर्माण के तहत भव्य वाहन पार्किंग स्थल का निर्माण होगा जहां दो सौ वाहनों का ठहराव क्षमता होगी। वाहन पार्किंग में शेड का भी निर्माण होना है। गया जंक्शन को विश्व स्तरीय स्टेशन का स्वरूप दिए जाने के लिए कार्य में तेजी लायी जा रही है। बाटा मोड़ रेल परिसर से लेकर बैरागी मोड़ ...