गया, अप्रैल 10 -- गया जंक्शन के डेल्हा साइड में नए स्टेशन भवन का विस्तारीकरण का काम तेजी के साथ किया जा रहा है। नए स्टेशन भवन से स्टेशन आने-जाने के लिए करीब 60 फीट चौड़ी पक्की सड़क का भी निर्माण किया जाएगा। डेल्हा मुख्य सड़क से खरखुरा मोड़ स्टेशन कैंपस तक करीब 60 फीट चौड़ी सड़क निर्माण के लिए रास्ते में पड़ने वाले पुराना टिकट बुकिंग भवन व आरपीएफ इंस्पेक्टर का सरकरी आवास भवन को तोड़ा जाएगा। साथ ही चालक-गार्ड रनिंग रूम की चहारदीवारी को भी हटाने की कार्रवाई होगी। इसके लिए रेल कंट्रक्शन विभाग के माध्यम से तैयारी तेज कर दी गयी है। जल्द ही सड़क निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जाना है। नई सड़क का निर्माण होने से स्टेशन आने-जाने में रेल यात्रियों को सहूलियत होगी। ऑटो-टोटो चालकों को भी जाम की समस्या से राहत मिलेगी। चौड़ी सड़क का निर्माण होने से ऑटो-टोटो सहित अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.