गया, मई 10 -- राज्य में बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करने के लिए मौजूदा बिलिंग सॉफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। इस दिशा में एकीकृत बिलिंग सॉफ्टवेयर विकसित किया गया है, जिसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चार प्रमंडलों में लागू किया जाएगा जिसमें गया ग्रामीण भी शामिल है। बिजली विभाग के इंजीनियर ने बताया कि गया ग्रामीण प्रमंडलों में 11 मई से 20 मई, 2025 तक बिलिंग संबंधित सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित रहेंगी। इस अवधि में नया बिजली बिल जारी नहीं होगा, न ही लोड बढ़ाने या घटाने से संबंधित कोई प्रक्रिया की जाएगी। हालांकि, उपभोक्ता पूर्व में जारी किए गए बिलों का भुगतान सामान्य रूप से कर सकेंगे एवं किसी भी बकाया राशि का निपटारा किया जा सकेगा। इस अवधि में बिजली आपूर्ति यथावत सुचारू रूप से जारी रहेगी। मालूम हाो कि वर्तमान में राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.