गया, फरवरी 21 -- झारखंड-बिहार सीमा से सटे गया-कोडरमा रेल सेक्शन पर जनवरी 2025 से फरवरी 2026 तक आरपीएफ द्वारा चलाए गए विशेष अभियान में चार हजार 850 लीटर देसी और अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। कोडरमा आरपीएफ की ओर से लगातार 14 माह के बीच चलाए गए सघन तलाशी और निगरानी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह आरपीएफ आईजी अमरेश कुमार की मॉनिटरिंग में कोडरमा आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार और इनकी टीम द्वारा चलाये गए अभियान के दौरान एह हजार 700 लीटर अंग्रेजी शराब और तीन हजार 150 लीटर देसी शराब जब्त की गई। बरामद सभी शराब की अनुमानित कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है। इस कार्रवाई में 111 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया। प्रमुख ट्रेनों में विशेष जांच अभियान तेज आरपीएफ ने गया-कोडरमा रेलखंड से गुजरने वाली प्रमु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.