गया, अप्रैल 2 -- आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में गया जिले के सभी 10 सीटों पर एनडीए उम्मीदवारों की जीत होगी। चुनाव में पार्टी संगठन के कार्यकर्ताओं की चुनाव में बड़ी भूमिका होती है। जदयू-भाजपा समर्थित एनडीए गठबंधन बिहार के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी और भारी मतों से विजयी होकर पुनः बिहार में मजबूत सरकार देगी। बुधवार को सर्किट हाउस में भाजपा-जदयू कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति चर्चा के दौरान एमएलसी आफाक अहमद खान ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि एनडीए संगठन में बड़ी शक्ति और भक्ति है। जनता विकास चाहती है। इसे केंद्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार बिहार को विकास के क्षेत्र में काफी मजबूती से काम कर रही है। बिहार की जनता को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.