नई दिल्ली, मई 17 -- धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व वाला शहर गया अब गयाजी के नाम से जाना जाएगा। बिहार की नीतीश कैबिनेट ने नाम में बदलाव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। गया का नाम बदलने की मांग बीते 55 सालों से उठ रही थी। इसका संबंध भगवान विष्णु से है। यह सनातन धर्मावलंबियों के लिए महत्वपूर्ण जगह है। पूरे विश्व में पितरों को मोक्ष दिलाने वाली जगह है गया। सालों भर विदेश के अलावा देश के कोने-कोने से पिंडदानी पूर्वजों के लिए यहां आते हैं। अन्य वेदियों के साथ विष्णुपद पर पिंड अर्पित कर पितरों के मोक्ष की कामना करते हैं। साथ ही देश भर से तीर्थयात्री सालों भर विष्णुचरण की पूजा-अर्चना के लिए विष्णुपद मंदिर आते हैं। गया की पहचान विष्णुपद से है। इस तरह की धार्मिक महत्ता के कारण सम्मान के लिए गया का नाम गयाजी होना जरूरी था। गयापाल और श्री विष्णुपद प्रबंधका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.