कार्यालय संवाददाता, मार्च 21 -- गया एयरपोर्ट से 31 मार्च के बाद थाईलैंड, वियतनाम और भूटान की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें बंद हो जाएंगी। हालांकि, म्यांमार एयरवेज की उड़ान अप्रैल तक जारी रहेगी। गर्मी के मौसम में पर्यटकों की संख्या कम होने से अंतरराष्ट्रीय विमानों की सेवा बंद होने लगी। गया एयरपोर्ट से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अक्टूबर से फिर से शुरू होंगी, जब मौसम में ठंडक बढ़ेगी। अब 7 माह बाद यानी अक्टूबर से फिर विदेशी सैलानियों के आने का सिलसिला शुरू होगा। बोधगया का पर्यटन सीजन अमूमन सितंबर माह से शुरू हो जाता है। मौसम बदलने के साथ विदेशी पर्यटकों का भी आना शुरू होता है। आमतौर पर मार्च तक पर्यटन सीजन चलता है। नवबंर से फरवरी माह विदेशी पर्यटकों की भीड़ ज्यादा रहती है। लेकिन, गर्मी के मौसम में गिने-चुने पर्यटक ही आते हैं। अप्रैल से अगस्त तक भीषण गर्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.