गयाजी, अक्टूबर 2 -- बिहार के गयाजी में विजयादशमी की शाम सनसनीखेज घटना सामने आई है। वन विभाग में कार्यरत संविदाकर्मी दीपक चौधरी (35 वर्ष) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना मेडिकल थाना क्षेत्र की ब्रह्मवन की है। दीपक घुटिया गांव का रहने वाला था और 8 माह पूर्व ही विभाग में संविदा पर नियुक्त हुआ था। परिजन ने हत्या का आरोप लगाते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। वे दीपक की पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। वन विभाग के कर्मचारी की मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे और सिकरिया मोड़ पर शव रखकर रोड जाम कर दिया। इससे करीब एक घंटे तक हंगामे की स्थिति रही। मगध मेडिकल थानेदार कृष्ण कुमार ने बताया कि शव पर कोई जख्म नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का असली कारण स्पष्ट होगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.