गयाजी, जनवरी 14 -- बिहार के गयाजी में एक रिसोर्ट पर फायरिंग और पथराव का मामला सामने आया है। शहर के विष्णुपद थाना क्षेत्र में स्थित एक रिसोर्ट पर बुधवार दोपहर को हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि रास्ते के विवाद को लेकर यह घटनाक्रम हुआ है। आसपास के लोगों का रिसोर्ट संचालक से रास्ते के लिए विवाद चल रहा है। आरोप है कि 30-40 की संख्या में उपद्रवियों ने रिसोर्ट पर 7-8 राउंड फायरिंग की और पत्थर भी फेंके। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। (मामले पर और जानकारी जुटाई जा रही है, खबर थोड़ी देर में अपडेट की जाएगी)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.