गयाजी, जनवरी 14 -- बिहार के गयाजी में बुधवार को अपराधियों ने खुलेआम फायरिंग कर पुलिस को चुनौती देते हुए कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया। विष्णुपद थाना क्षेत्र में बदमाशों ने पहले एक रिसॉर्ट पर दिनदहाड़े फायरिंग और पथराव किया। फिर शाम में रिसॉर्ट संचालक के घर पर पहुंचकर कई राउंड फायरिंग की। इस घटना से इलाके में अफरातफरी मच गई। गोलियों की तड़तड़ाहट से इलाका गूंज उठा। घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश फायरिंग करके भाग निकले। जानकारी मुताबिक रास्ते के विवाद को लेकर पहले रिसॉर्ट परिसर में उपद्रव और फायरिंग हुई। उसके बाद रिसॉर्ट संचालक के घर को भी निशाना बनाया गया। घर पर भी कई राउंड फायरिंग कर उपद्रवियों ने दहशत फैला दी। आसपास के कुछ लोगों और रिसॉर्ट संचालक के बीच रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद...