निज संवाददाता, जुलाई 19 -- बिहार के गयाजी जिले के शेरघाटी में मशहूर डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह पर गोली चली है। गोलीबारी की यह घटना शेरघाटी के शेखपुरा मोड पर हुई। बताया जाता है कि तीन नकाबपोश अपराधियों ने डॉक्टर तपेश्वर को लक्ष्य कर गोली चलाई और फिर मौके से भाग गए। डॉक्टर तपेश्वर का अपने बेटे शशि रंजन से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। शशि भी डॉक्टर हैं। 6 महीने पहले तपेश्वर के घर पर बमबाजी भी हुई थी। जानकारी के अनुसार डॉक्टर तपेश्वर प्रसाद सिंह पर हमला शनिवार सुबह करीब 8.30 बजे हुआ। तीन नकाबपोश अपराधी आए और उन पर फायरिंग करके भाग गए। डॉ. तपेश्वर को चेहरे पर गोली लगी है। उन्हें तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए गयाजी रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। यह भी पढ़ें- सीवान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.