आदित्यपुर, मार्च 17 -- गम्हरिया, संवाददाता। सरायकेला जिले के गम्हरिया थाना क्षेत्र के सीतारामपुर डैम के पास शुक्रवार देर शाम ड्रग पेडलर अफसर अली की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने उसका शव लावारिस अवस्था में बरामद किया। वह आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती के एच रोड का रहनेवाला था। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने उसे तीन गोलियां मारीं, जिसमें एक उसके सीने तथा दोनों तरफ कनपटी में एक-एक गोली लगी है। पुलिस ने अफसर अली (39 वर्ष) का शव बरामद करने के बाद जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल ले गयी। वहीं, देर रात परिजनों को हत्या की सूचना दी, जिसके बाद परिजन भी अस्पताल पहुंचे थे। ब्राउन शुगर तस्करी में रांची जेल में है पत्नी सलमा : अफसर और उसकी पत्नी सलमा ब्राउन शुगर के कारोबार से जुड़े हैं। दो माह पूर्व ही पुलिस ने उसकी पत्नी को ब्राउन शुगर तस्करी के मामले में गि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.