आदित्यपुर, फरवरी 22 -- गम्हरिया। नगर निकाय चुनाव के विरोध में विभिन्न आदिवासी संगठनों द्वारा आहूत तीन दिवसीय कोल्हान बंद का पहला दिन गम्हरिया क्षेत्र में बेअसर रहा। बंद के आह्वान के बावजूद बाजार, दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान सामान्य रूप से खुले रहे तथा आम जनजीवन पर इसका कोई खास असर नहीं देखा गया। शनिवार सुबह से ही गम्हरिया बाजार, टायो गेट क्षेत्र, स्टेशन रोड एवं औद्योगिक क्षेत्र में चहल-पहल बनी रही. यातायात भी सामान्य दिनों की तरह संचालित होता रहा। बसें, ऑटो और अन्य छोटे-बड़े वाहन नियमित रूप से चलते रहे, जिससे लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...