आदित्यपुर, फरवरी 17 -- गम्हरिया। आदित्यपुर और कपाली थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित सांपड़ा पुल से सोमवार दोपहर एक स्कूटी सवार युवक ने स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी, इससे उसकी मौके पर ही मौत होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर और कपाली थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक को नदी से बाहर निकालने में जुट गई। युवक की पहचान तमोलिया निवासी वरुण शेट्टी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि वरुण काले रंग की स्कूटी से पुल पर पहुंचा था। उसने स्कूटी खड़ी कर सीधे पुल से नदी में छलांग लगा। घटना के बाद पुल पर राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंचे। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.