आदित्यपुर, जनवरी 4 -- गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के लार्ज सेक्टर स्थित प्रतिष्ठित कंपनी जीएस ऑटो प्रबंधन और कर्मचारियों के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कंपनी के अव्वल कर्मचारियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन कंपनी के प्लांट हेड आशीष मिश्रा ने किया। उन्होंने कहा कि किसी भी कंपनी के विकास में कामगारों का सहयोग सर्वोपरि होता है। इस कंपनी में प्रबंधन एवं कामगारों के बीच बेहतर सामंजस्य का बेमिसाल उदाहरण देखने को मिलता है। कई विषम परिस्थितियों में कामगारों का सहयोग जहां कंपनी को मिलता है। वहीं प्रबंधन भी कामगारों के हितों की रक्षा में अग्रणी भूमिका का निर्वहन कर मिसाल कायम की है। उन्होंने कहा कि अनुशासन और समय की पाबंदी से ही अव्वल कामगारों की पहचान होती है। इस अवसर पर ...