आदित्यपुर, नवम्बर 7 -- गम्हरिया। बड़ा गम्हरिया स्थित नगर निगम वार्ड छह की पूर्व पार्षद ममता बेज के घर बुधवार की रात असामाजिक तत्वों ने पथराव कर शीशे की खिड़की और दरवाजे क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना से पूर्व पार्षद समेत उनके परिवार के सदस्यों में भय का माहौल कायम हो गया है। पूर्व पार्षद ने बताया कि यह घटना रात करीब साढ़े आठ बजे की है। उस वक्त वे घर पर नहीं थी। घटना की सूचना पाकर पहुंचने पर देखा कि खिड़की का शीशा टूटा हुआ है। घर के अंदर कांच बिखरा पड़ा है। उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना डायल एक सौ में दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जानकारी ली। बेज ने इसकी लिखित शिकायत आदित्यपुर थाना, एसपी, डीएसपी आदि को देते हुए सुरक्षा की गुहार लगायी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.