बदायूं, दिसम्बर 22 -- दहगवां, संवाददाता। रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद गमी में शामिल होने नाती के साथ बाइक पर सवार वृद्धा की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला को परिजन इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां हालत नाजुक होने पर उसे सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान दूसरे दिन वृद्ध महिला की मौत हो गई, जिससे परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव कुंवरपुर चांदन निवासी जितेंद्र शनिवार सुबह अपनी दादी फूलवती 70 वर्ष के साथ नरौरा रिश्तेदारी में हुई मौत के बाद गमी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान दहगवां-कूबरी रोड पर बाइक फिसल गई और दोनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में फूलवती गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें बदायूं मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां ...