नोएडा, फरवरी 4 -- ग्रेटर नोएडा, संवाददाता। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के यूसुफपुर चक शाहबेरी में रहने वाला परिवार चाचा के निधन पर अपने गांव गया। इसी बीच बदमाशों ने घर में घुसकर गहने और नगदी चोरी कर ली। पड़ोसी ने पीड़ित को फोन कर घटना की जानकारी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यूसुफपुर चक शाहबेरी में धीरज परमार परिवार के साथ रहते हैं। उन्हें 22 जनवरी को अपने चाचा के निधन की सूचना मिली। वह घर में ताला लगाकर परिवार के साथ गांव चले गए। पड़ोसी करण सिंह ने 23 जनवरी को फोन कर उनके घर का जाल खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिवार वापस घर पहुंचा तो अलमारी से गहने और रुपये गायब मिले। पीड़ित की शिकायत पर बिसरख थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज देख रही ह...