फतेहपुर, दिसम्बर 2 -- थरियांव, संवाददाता। हत्या के बाद बेटे के गम में मां-बाप की आंखे पथरा गई है। नामजद केस दर्ज कराने के बाद परिजन न्याय की आस में भटक रहे हैं। घटना के छह माह बाद हत्यारोपियों पर खाकी मेहरबान है। वह उन्हें बेकसूर बताते हुए मां-बाप पर ही बेटे की हत्या कराने का आरोप मढ़ते हुए खाकी उनकी पीड़ा को बढ़ाने वाली है। उनके रिश्तेदारों को धमकाते हुए पुलिस खुलासा कराने का दबाव बना रही है। दुखी परिजन पुलिस के उच्च अधिकारियों से अपनी पीड़ा बयां करेंगे। झाड़ियों में मिला था कंकाल बिंदकी कोतवाली के रजीपुर निवासी जीतू उर्फ जीतेन्द्र पुत्र नयन सिंह पांच जून 25 को मौसेरे भाई की शादी के लिए दोस्त चुनका के साथ नयापुरवा मजरा संवत कोतवाली खागा के लिए निकला था। दोनों वहां थरियांव थाने के मीरपुर मजरे सखियांव भी गए थे। लेकिन उसके बाद जीतू का अता प...