अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। सीमावर्ती जनपद संतकबीरनगर में व्यापार के सिलसिले में गए थाना क्षेत्र जहांगीरगंज के नेवारी गांव निवासी दो युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई और दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। घटना से नेवारी गांव में मातम पसरा हुआ है। सीमावर्ती जिला संतकबीरनगर के खलीलाबाद बाजार में गमछे की साप्ताहिक थोक की मंडी लगती है, जिसमें गमछा बेचने के लिए नेवारी दुराजपुर गांव निवासी मोहम्मद आरिफ (26) पुत्र जलालुद्दीन और मोहम्मद आफताब पुत्र मोहम्मद मुस्तफा गए हुए थे। सोमवार को दोनों युवक मंडी से व्यापार करने के बाद बाइक से लौट रहे थे। वे थाना क्षेत्र धनघटा के मुखलिसपुर बाजार पहुंचे थे कि अनियंत्रित पिकअप ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे मोहम्मद आरिफ की मौके पर ही मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.