हरदोई, जनवरी 29 -- पिहानी। पिहानी से हरदोई जा रहे सराफा व्यापारी की सड़क हादसे में मौत के बाद गुरुवार को उनका शव जब घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घर पर उमड़ी भीड़ की आंखें नम थीं। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। मोहल्ला निजामपुर निवासी संदीप प्रजापति बुधवार शाम हरदोई के लिए निकले थे। बताया जाता है कि देहात कोतवाली क्षेत्र के पूराबहादुर के पास शाम करीब पौने छह बजे गन्ना लादकर आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को जब शव पिहानी स्थित आवास पर पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई। चार बच्चों के सिर से पिता का साया उठ जाने से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। कोतवाली देहात इंस्पेक्टर हरिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.