हरदोई, फरवरी 24 -- माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम नईबस्ती निवासी राजेश कुमार का छह वर्षीय पुत्र लकी पाल की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह यूकेजी कक्षा का छात्र था। सोमवार को स्कूल पढ़ने गया था। आरोप है कि स्कूल बस चालक की लापरवाही के चलते बैक करतो समय वह बस की चपेट में आ गया। हादसे के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। बताते हैं कि स्कूल में लकी पढ़ने गया था। अवकाश होने के बाद वह घर आने के लिए क्लास से निकला। स्कूल परिसर में एक चालक बस को बैक कर रहा था। इसी दौरान लकी उसकी चपेट में आ गया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. चीखपुकार सुनकर हड़कंप मच गया। स्कूल प्रबंधन ने निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और कोहराम मच गया। मृतक के पिता की तहरी...