शामली, मार्च 23 -- थाना भवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर के रहने वाले दो सगे भाइयों की दुर्घटना में हुई मौत के चलते गांव में शोक व्याप्त है। देर शाम गांव में पोस्टमार्टम के बाद पहुंचे शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। थाना भवन क्षेत्र के गांव मंटी हसनपुर निवासी कृष सैनी वह बड़े भाई मोंटी सैनी की उस समय मृत्यु हो गई जब मोंटी सैनी अपने छोटे भाई कृष सैनी का मेरठ एनडीए की परीक्षा दिलाने के लिए जा रहा था। अज्ञात वाहन की टक्कर से दोनों की मौके पर मौत हो गई थी। जबकि बाइक चालक मोंटी सैनी ने हेलमेट भी पहना हुआ था परंतु टायर के पहिए दोनों के पेट से होकर गुजरे जिसके कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। उधर पोस्टमार्टम के बाद देर शाम जब दोनों भाइयों के शव गांव में पहुंचे तो दोनों की मां व पिता दहाड़ देकर रोने लगे। दोनों को संभालने के लिए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.