रुद्रपुर, जुलाई 6 -- खटीमा। मोहर्रम का पर्व शांति पूर्वक मनाया गया। इस दौरान ताजिया ग्रामीण इलाकों से निकलकर गमगीन माहौल में कर्बला में दफन हुए। ताजिया मोहर्रम पर्व के चलते रविवार को ग्राम भेंसहा कर्बला में विभिन्न ग्राम सभाओं जमौर, मझोला, कंचनपुरी, नौसर, कलेक्टर फॉर्म, ढकिया, हुलकरी गुलडिया आदि से छोटे बड़े सभी ताजिया गमगीन माहौल में या हुसैन, नारे तकबीर अल्लाह हू अकबर, हुसैन का दामन हम नहीं छोड़ेंगे तथा नाते पाक व दुरूद पढ़ते हुए ताजिया लेकर निकले और कर्बला पहुंचे तथा ताजिया दफन किए और दुरुद फतिया कर देश मैं अमन चैन की दुआ मांगी। इस दौरान ग्रामीणों ने छबील लगाकर मीठा पानी, हलवा, फल आइसक्रीम वितरण की वहीं मेले में हलवा पराठा, खिलौने, खिल, बताशा आदि की धूम मची रही। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासनिक अधिकारी व पुलिस मौजूद रही। यहां मंजूर अहमद ...