मेरठ, फरवरी 2 -- सरधना। रार्धना गांव में एचटी लाइन के तार की चपेट में आए अमन का रविवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद शनिवार देर रात उसका शव घर पहुंचा था। उधर, करंट से हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति रोष है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से गांव के कई जर्जर बिजली पोल व जर्जर लाइन को बदलवाने की मांग की है। बता दें, कि रार्धना निवासी बी फार्मा के छात्र 23 वर्षीय अमन की शनिवार सुबह खेत में कार्य करते समय एचअी लाइन के तार की चपेट में आकर मौत हो गई थी जबकि उसका ममेरा भाई वंश करंट के झटके लगने से झुलस गया था। इस मामले को लेकर ग्रामीणों ने भामौरी बिजलीघर पर हंगामा कर दिया था। उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही से हादसा होने की बात कही थी। कई घंटे चले हंगामे के बाद पूर्व विधायक संगीत सोम ने मृतक के...