मोतिहारी, अगस्त 12 -- अरेराज, निज प्रतिनिधि। मलाही पुलिस ने चटिया पैक्स के पूर्व प्रबन्धक को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। न्यायिक हिरासत में भेजा गया पैक्स प्रबन्धक चटिया गांव के ही शिवचन साह का पुत्र मनोज कुमार साह था। वह दो वर्षों से फरार चल रहा था। मलाही थानाध्यक्ष करण कुमार सिंह ने बताया कि 21 जनवरी 2023 को गिरफ्तार पैक्स प्रबन्धक सहित अन्य के खिलाफ धान क्रय में गबन करने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी। जिस कांड में वह दो वर्षों से फरार चल रहा था। बार बार वह अपना ठिकाना बदल रहा था। रविवार की रात उसे घर आने की सूचना मिली। सूचना पर उन्हें उनके घर से गिरफ्तार किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.