वाराणसी, दिसम्बर 16 -- वाराणसी। प्रभारी सत्र न्यायाधीश की अदालत से गबन के आरोपी औरंगाबाद के घीहट्टा निवासी मनीष शर्मा को मंगलवार को जमानत मिल गई है। अदालत ने नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए अगली तिथि एक जनवरी नियत की है। अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव ने पक्ष रखा। अभियोजन के अनुसार मंगलम रिटेल की प्रोपराइटर की ओर से परिवाद दाखिल किया था। आरोप था कि आरोपी ने लगभग डेढ़ लाख रूपये के जरी और रेशम की साड़ियों को गायब कर उसे बाजार में बेचकर गबन कर लिया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...