सीतामढ़ी, नवम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर। पश्चिम बंगाल के सेरमपुर में गबन करने के मामले में वांटेड शिवहर के तरियानी थाना के जगदीशपुर कोठिया गांव निवासी रुपेश कुमार सिंह उर्फ सुशील समेत दो आरोपियों को पटना के पीरबहोर थाना के रमना रोड से गिरफ्तार किया गया है। पश्चिम बंगाल की पुलिस ने बिहार एसटीएफ के सहयोग से दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में रूपेश के अलावा आंध्र प्रदेश के वेस्ट गोदावरी निवासी इरशाम अहमद फारूकी शामिल हैं। दोनों के विरुद्ध पश्चिम बंगाल के सेरमपुर थाना में गबन के आरोप में केस दर्ज है। पीरबहोर थानेदार ने बताया कि बंगाल पुलिस लोकेशन के आधार पर आरोपितों की तलाश करती हुई रविवार को रमना रोड पहुंची थी। वहीं से दोनों आरोपित को दबोचा गया। रविवार को ही दोनों बदमाशों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर बंगाल पुलिस लौट गई।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.