मेरठ, फरवरी 16 -- मुंडाली। गढ़-मेरठ मार्ग पर निर्माणाधीन हसनपुर फ्लाईओवर के पास बड़ा हादसा होने से फिर बच गया। गन्ने से भरे एक बड़े ट्रक का पहिया अचानक से गड्ढे में धंस गया जिससे ट्रक पलटते पलटते रह गया। इस दौरान ट्रक के सामने कई वाहन मौजूद थे जो ट्रक की चपेट में आ सकते थे जिससे कोई भी बड़ी घटना घट सकती थी। बता दें कि एक सप्ताह पूर्व भी इसी जगह पर गन्नों से भरा एक ट्रक पलट गया था जिसमें कई बाइक-कार सवार उसकी चपेट में आने से बच गए थे। ऊपर से लोगों को घंटो जाम से जूझना पड़ा था। रविवार सुबह फिर से एक गन्नों से भरा ट्रक मेरठ की ओर से गढ़ की तरफ जा रहा था। इसी बीच जब ट्रक निर्माणाधीन हसनपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो वहां पर हो रहे गड्ढों में ट्रक का पहिया फंस गया। वहीं, ट्रक पलटने से बच गया। ट्रक फंसने की वजह से सुबह से शाम तक हाईवे पर लोगों को आव...