बहराइच, दिसम्बर 13 -- बहराइच, संवाददाता । गन्ने से ओवरलोड लोड ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके चलते ट्राली से दबकर बालक की मौत हो गई। दुर्घटना होते ही चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मार्च्युरी में रखवाया गया है। रामगांव थाने के गम्भीरवा बाजार के पास शुक्रवार देर शाम गन्ना लदी ट्रक पलटने से उसके नीचे दबकर लौकना के मजरे लोनियनपुरवा निवासी अतुल (10) पुत्र मुन्ना लाल की मौत हो गई। थानाध्यक्ष मदनलाल ने बताया कि बहराइच - नानपारा हाइवे के गम्भीरवा बाजार के पास नानपारा की ओर जा रही ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के नीचे दबकर बालक की मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...