गंगापार, दिसम्बर 17 -- खीरी कोलर मार्ग पर इटवा कला दत्तू का पूरा गांव के सामने दोपहर एक बजे के लगभग उसे समय हड़कंप की स्थिति हो गई जब खीरी बाजार की ओर से महुआव मेले में जा रहे गन्ने से लदा डीसीएम सड़क के किनारे पलट गया, वहां के पलटते ही चीज पुकार मच गई। पास पड़ोस से पहुंचे लोगों ने किसी तरह वहां में फंसे चालक व परिचालक को बाहर निकाल इलाज के लिए पास के एक क्लीनिक पर भेजा। चालक राममिलन ने बताया कि खीरी कोहडार मार्ग पर इटावा गांव के सामने सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। अचानक सड़क पर जेसीबी के आने से उसका वहां अनियंत्रित हो गया। वह गन्ना बेचने के लिए खीरी बाजार से महुवाव मेले के लिए निकाला था कि दुर्घटना हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...