सहारनपुर, जनवरी 4 -- नकुड़। गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले से टकराकर बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर पीछे बैठ़ा युवक टक्कर के बाद दूर ख़ेत में जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। रविवार को गांव सहसपुर जट्ट निवासी 27 वर्षीय लोकेंद्र पुत्र कृष्ण कश्यप गांव के ही अपने साथी संजीव के साथ नकुड़ से घरेलू सामान की ख़रीददारी कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव अघ्याना रोड़ पर लोकेंद्र की बाइक सामने से आ रहे गन्ने से भरे ट्रैक्टर ट्राले से टकरा गई। इस दौरान पीछे बैठा युवक बाइक से उछलकर ख़ेतों में जा गिरा। जबकि लोकेंद्र गन्ने के ट्राले से टकराकर गंभीर घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर घायल युवक को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डाक्टरों ने लोकेंद्र को मृत घोषित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.