बरेली, जनवरी 12 -- बरेली। बड़ा बाईपास पर गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में एक कंटेनर पीछे से घुस गया। हादसे में दोनों वाहनों के चालक घायल हो गए और मौके पर जाम लग गया। सीबीगंज पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाकर जाम खुलवाया। रविवार सुबह करीब छह बजे सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा बाईपास पर गन्ना लेकर जा रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से आए तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दी। इससे ट्रैक्टर डिवाइडर पर चढ़ गया और गन्ना सड़क पर बिखर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक भोजीपुरा के गांव अभयपुर निवासी आसिफ और कंटेनर चालक एटा में अलीगंज निवासी संजू घायल हो गए। सूचना पर सीबीगंज पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से दोनों घायलों को उपचार के लिए भेजा। हादसे के बाद बड़ा बाईपास की एक लेन में यातायात बाधित होने से जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर दोनों वाहनों ...