रुडकी, जनवरी 2 -- झबरेड़ा, संवाददाता। भक्तोंवाली के पास शुक्रवार सुबह एक बाइक गन्ने से भरी ट्रैक्टर बोगी से टकरा गई। इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया। । एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार ग्राम फलौदा निवासी गौतम प्रकाश और रामकुमार एक ही बाइक से झबरेड़ा आ रहे थे। भक्तोंवाली के पास आगे चल रही गन्ने से भरी ट्रैक्टर बोगी घने कोहरे में दिखाई नहीं दी और बाइक उससे जा टकराई। टक्कर लगते ही दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए कस्बे के एक चिकित्सक के यहां पहुंचाया तथा परिजनों को सूचना दी। परिजनों के पहुंचने पर गौतम प्रकाश की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.