शाहजहांपुर, मार्च 24 -- गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खुटार-गोला हाईवे पर बीचों-बीच सड़क पर पलट गई। यह हादसा सोमवार दोपहर करीब दो बजे हुआ है। गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्राली का चालक बाल-बाल बच गया और सड़क से गुजर रहे राहगीर ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बच गए। इससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सड़क पर गन्ना पलटने से दोनों और जाम लग गई। ट्रैक्टर ट्राली के चालक के काफी मशक्कत करने के बाद बीचों-बीच सड़क से गन्ना हटवाया। तो कहीं जाकर जाम खुली और आवागमन शुरू हो पाया। जनपद पीलीभीत के थाना सेहरामऊ उत्तरी के गांव गढ़वा खेड़ा निवासी मुकेश कुमार सोमवार को ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना लेकर खुटार से होते हुए जनपद लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के गांव नौवां खेड़ा में स्थित गन्ना क्रेशर पर जा रहे थे। दोपहर दो बजे खुटार-गोला मार्ग पर राधा स्वाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.