मेरठ, दिसम्बर 5 -- भूड़बराल स्थित मेरठ साउथ स्टेशन के नीचे गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते बच गया। गन्ने से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक में भरा गन्ना सड़क पर फैल गया, जिससे मेरठ-दिल्ली हाईवे पर भीषण जाम लग गया। ट्रक के नीचे चाउमीन का एक ठेला भी आ गया, जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। जेसीबी मंगवाई गई और ट्रक को वहां से हटवाया गया, जिसके बाद वन-वे पर ट्रैफिक चालू कराया जा सका। इसके बाद वाहनों को धीरे-धीरे निकाला गया। हादसे में ट्रक चालक नीरज पुत्र ओमपाल निवासी टांडा सकौती बाल-बाल बच गया। उसका कहना है कि ट्रक का पिछला पहिया अचानक पंचर हो गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं, दिनेश कश्यप निवासी भूड़बराल का कहना है कि उसका ठेला पूरी तरह टूट गया है।

हिंदी हिन्दुस्ता...