सहारनपुर, फरवरी 22 -- बाईपास रोड पर गणेश शंकर विद्यार्थी तिराहे के पास गन्ने से भरा ओवरलोड ट्रक अचानक पिछला टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा व जनहानि नहीं हुई। राहगीरों व पड़ोसियों ने का शीशा तोड़कर चालक को बाहर निकाला और निजी चिकित्सक के यहां ले गये, चालक आसिफ ने बताया कि वह मछरौली केन्द्र से गन्ना लेकर आ रहा था कि अचानक टायर फटने से ट्रक पलट गया। ध्यान रहें गंगोह बाईपास रोड पर एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है। जिसमें सडक के बीचोबीच ओवरलोड वाहन पलटा हो। इससे पहले पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के पास एक भूसे से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई थी। मगर संयोगवश तब भी कोई बडा हादसा नही घट सका था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.