बिजनौर, जून 5 -- विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत खरीफ में तिलहनी फसल को बढ़ावा देने के लिए किसानों को मूंगफली की खेती की जानकारी दी गई। बुधवार को ब्लॉक मोहम्मद पुर देवमल के गाँव बाकरपुर गढ़ी, चांदपुर नवुबाद, सहजादपुर, पपावर, रतनपुर, पदमपुर, झलरी, धनौरा, मिर्जापुर महेश आदि गांवों में किसानों गन्ने की फसल से लेकर मूंगफली की खेती के बारे में जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिक केके सिंह ने बताया कि गन्ने के साथ मूंगफली की खेती भी कराई जाएगी। करीब 50 किसानों से मूंगफली की खेती कराई जाएगी। कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक केके सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती, बासमती धान की खेती, पशुपालन, ब्रांड आधारित कृषि तकनीक, गन्ना उत्पादन तकनीक, मृदा परिक्षण एवं संतुलित उर्वरक प्रबंधन साथ ही सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। अभियान के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.