मेरठ, जनवरी 20 -- मवाना के मेरठ रोड पर मंगलवार को तेज रफ्तार और ओवरलोड गन्ने से भरे ट्रक ने बुलेट बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरठ रोड पर बुलेट बाइक से जा रहे दो युवक अचानक ओवरलोड गन्ने के ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक की रफ्तार अधिक होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बाइक सवार दोनों युवकों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही मवाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतकों की पहचान बिजनौर जिले के रुकनपुरा बहमनशोरा गांव निवासी के रूप में की जा रही है। पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना द...